मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म छोड़कर हिंदू लड़के से की शादी, पुलिस बनी गवाह

अन्य खबरे , 1867

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के जेवर तहसील के पास बरेली की रहने वाली मुस्लिम लडकी ने बदांयु के निवासी हिन्दू युवक के साथ शादी रचाई है। 25 साल का हिन्दू लड़का बरेली में नौकरी करता था। जहां पर उसको 21 साल की मुस्लिम युवती से प्यार हो गया। दोनों काफी समय तक प्रेम-प्रसंग में रहे। अब दोनों ने ग्रेटर नोएडा में आकर शादी कर ली है। 

25 साल का युवक गौरव लॉकडाउन से पहले बरेली में नौकरी करता था। जहां उसको 21 साल की मुस्लिम युवती नियाजमीन से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे का लाइफ-पार्टनर बनने का वायदा किया और अपने परिवार से छुपते-छुपाते बेरली से भागकर ग्रेटर नोएडा आ गए। जहां पर दोनों जेवर तहसील के पास रहने लगे। 

सोमवार को मुस्लिम युवती नियाजमीन ने अपना धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया है और अपने प्रेमी गौरव से शादी कर ली है। जहां पर हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों ने दोनों को आर्शीवाद दिया है। जिसके बाद गौरव अपनी नवेली दुल्हन हो अपने साथ लेकर चला गया है। दोनों की शादी समारोह में पुलिस और अन्य लोग भी मौजूद रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top