उत्तर प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक

जनपत की खबर , 390

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय अब रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। दरअसल, लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। बीते 24 घंटे में 2.40 लाख कोविड सैम्पल की जांच की गई और पॉजिटिविटी दर 0.04% रही। रात्रिकालीन कर्फ्यू के बारे में रविवार को आदेश जारी किए गए हैं।प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 6 लाख 17 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। विगत दिवस 29 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 45 राज्यों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। केवल एक ही जनपद ऐसा रहा जहां दहाई अंक में कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए

 

Related Articles

Comments

Back to Top