तहसील व जिला मुख्यालयों को दो लेन मार्गों से जा रहा है जोड़ा।

जनपत की खबर , 364

लखनऊः 9 जुलाई 2021


 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश में जो तहसीलें व विकासखंड  मुख्यालय दो लेन मार्गों से नहीं जुड़े थे ,उन्हें जोड़ने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।

 लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 26 तहसील मुख्यालय ऐसे थे जो दो लेन मार्ग से नहीं जुड़े थे, जिन्हें दो लेन मार्ग से जोड़ने की कार्य योजना बनाई गई और इन 26 तहसीलों मुख्यालयों को जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण  करते हुये 2 लेन से जोड़ने हेतु( लंबाई 269.66 किलोमीटर) रु० 387 करोड़ की  वित्तीय  स्वीकृतियां निर्गत की गई और 19 तहसील मुख्यालय  की सड़कों को चौड़ा कर दो लेन मार्ग से जोड़ दिया गया है  शेष कार्य प्रगति पर  है। 
इसी तरह से 138 विकासखंड मुख्यालय ऐसे थे ,जो दो लेन मार्ग से नहीं जुड़े थे, जिन्हें दो लेन मार्ग से जोड़ने की विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए 117 विकास खंडों  मुख्यालयों को दो लेन से (लंबाई 978 किलोमीटर )लागत रु० 1621 करोड़ (चौड़ीकरण हेतु) वित्तीय
 स्वीकृतियां निर्गत की गई और 79 विकासखंड मुख्यालयों को दो लेन मार्गो से जोड़ा गया है ।शेष पर कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top