अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कई जगह छापेमारी

अन्य खबरे , 328

लखनऊ।
 उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 7 जुलाई से 13 जुलाई तक राज्य में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई (DM Suhas LY IAS) के आदेश पर गुरुवार को जनपद में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीमों ने कई जगह छापेमारी की। हर संदिग्ध इलाके की तलाशी ली गई। अभियान के तहत जनपद के गांव वाजिदपुर, छिजारसी, तिलपता, रबूपुरा, दनकौर, मोरना, गिझोड़, सेक्टर-22 और दादरी में अवैध शराब बिक्री के संदिग्ध स्थानों व ढाबों पर दबिश की गयी। ईस्टर्न पेरिफ़ेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर कट पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गयी। दबिश एवं वाहन चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवैध शराब अथवा अन्य मादक वस्तु बरामद नहीं हुई। अफसरों ने बताया कि गौतमबुध नगर में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।
अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त क्षेत्र तृतीय श्याम जीत प्रमिला सिंह, सुरेंद्र बहादुर यादव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो, बलराम सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 की संयुक्त टीम द्वारा सेक्टर 51 होशियारपुर की झुग्गी, सर्फाबाद, सेक्टर 135 वाजिदपुर पुस्ता, छपरौली और मंगरौली में दबिश दी गई। दबिश के दौरान कोई अवैध शराब बरामद नहीं की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top