घेरलू विवाद में सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

अन्य खबरे , 335

नोएडा।

 नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-8 में रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सेक्टर-8 के बी- ब्लॉक स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप मे काम करने वाले सुभाष नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी बबिता के साथ बुधवार की देर रात को मारपीट कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि इस बाबत महिला के परिजन महेंद्र ने थाना सेक्टर-20 में सुभाष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी ने पहले  महिला की डंडे से पिटाई की उसके बाद उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी।

Related Articles

Comments

Back to Top