प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष अध्यक्षता में हुई
जनपत की खबर Jul 08, 2021 at 08:37 AM , 768लखनऊ । शिक्षक भवन , रिसालदार पार्क में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद लखनऊ और समस्त विराज खंड के अध्यक्ष मंत्री और कोषाध्यक्ष की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई,जिसमें निम्नवत निर्णय लिया गया कि,
** प्रान्तीय कार्यसमिति के 21 सूत्रीय मांग पत्र का पूर्ण समर्थन किया गया।
** सभी शिक्षकों को ट्विटर एकाउन्ट बनाकर संचालित करने एवं समय समय पर निर्देशानुसार,सक्रिय सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया
*** संगठन की सदस्यता 01जनवरी से 31दिसम्बर तक 150/- प्रति सदस्य प्रति वर्ष रहेगी।
*** प्रत्येक वर्ष के 05 जनवरी से 31 जनवरी ,05अप्रैल से 30 अप्रैल,05 जुलाई से 31 जुलाई,तथा 05 नवम्बर से 30 नवम्बर तक अभियान चलाकर सदस्यता दिलाई जायेगी ।
प्रांतीय नेतृत्व के अनुसार बैठक में निर्णय लिया गया अगस्त में जिला अधिकारी का घेराव, सितंबर माह में कमिश्नरी का घेराव और अक्टूबर में महारैली होगी इसके पश्चात भी यदि 21 सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार ने निर्णय नहीं लिया तो हड़ताल पर जाने का निर्णय सम्पूर्ण कार्य समिति लिया
**** शिक्षक समस्याओं से सम्बंधित प्रकरण निस्तारण हेतु,सम्बंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराये ,जायें और एक प्रति संगठन को भी प्राप्त करायी जाय। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रुप में मनोज चन्द्र द्विवेदी जिला मंत्री रायबरेली, प्रांतीय मंत्री श्रीमती वंदना सक्सेना, जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह लखनऊ जनपद की जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी लखनऊ जनपद के समस्त विकासखंड के अध्यक्ष मंत्री और कोषाध्यक्ष ने बैठक में प्रतिभाग किया
*सुधांशु मोहन जिलाध्यक्ष*
*वीरेन्द्र सिंह जिला मंत्री*
*फहीम बेग जिला कोषाध्यक्ष*
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद,लखनऊ































Comments