जनपद के खीरी थाना क्षेत्र में हिंदी दैनिक के पत्रकार की हत्‍या

अन्य खबरे , 807

 प्रयागराज।

जनपद के खीरी थाना क्षेत्र में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार की हत्‍या कर दी गई,

सोमवार की रात में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला किया गया,

नहर किनारे लहूलुहान हाल में देख परिवार के लोग अस्‍पताल ले जाने लगे,

हालांकि रास्‍ते में ही मौत हो गई, हत्‍या किसने और क्‍यों की, अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है,

हालांकि पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों में आक्रोश व्‍याप्‍त है। थाने में तहरीर दी गई है,

खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम डीही खुर्द निवासी 35 वर्षीय ओम प्रकाश भुर्तिया एक हिंदी दैनिक में पत्रकार थे,

वह लेडि़यारी से जुड़े थे, घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में धान की नर्सरी डाल रखी है,

उसी खेत की जुताई करने के लिए सोमवार की शाम वह अपने भतीजे के साथ गए थे,

बारिश शुरू हुई तो भतीजा ट्रैक्टर लेकर घर वापस चला आया, कुछ देर बाद मोबाइल से बात करते ओम प्रकाश भी पैदल घर वापस लौट रहे थे,

कुछ देर बाद ग्रामीणों ने ओम प्रकाश को उनके घर से करीब 200 मीटर दूर नहर के किनारे लहूलुहान हाल में गिरे हुए देखा,

कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर ओम प्रकाश के परिवार के लोगों को भी जानकारी दी,

नहर के किनारे बदमाश धारदार हथियार से ओम प्रकाश पर हमला कर फरार हो गए थे,

उनके बड़े भाई कमलेश कुमार भुर्तिया ने खीरी थाने में तहरीर दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top