बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़
अन्य खबरे Jul 06, 2021 at 10:57 AM , 291गाज़ियाबाद। कविनगर पुलिस ने अवंतिका में रेलवे लाइन के पास मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में चली पुलिस की गोली से एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के भी गोली लगी है।
पुलिस अधीक्षण नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि कविनगर पुलिस सोमवार को तड़के पुलिस कविनगर थाना क्षेत्र के अवंतिका में रेलवे लाइन के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये। पुलिस ने तीनों को रूकने का इशारा किया लेकिन युवकों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चला दी जिसमें एक पुलिसकर्मी आरक्षी मंजीत को गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश करन पार्थी के पैर में गोली लगी। इसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनका नाम रांझा और कैलाश हैं।
सभी मध्यप्रदेश के निवासी हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे, 2 लोहे के कटर तथा 10 हजार 300 रुपये नगद बरामद किये हैं। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गये बदमाश घरों में चोरी किया करते है। जिसका मुखिया करन पार्थी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अस्पताल में में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल पुलिस कर्मी मंजीत का भी इलाज चल रहा है।



























Comments