लखनऊ ,भाजपा की आरती रावत जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, 14 वोट मिले
हेडलाइंस Jul 03, 2021 at 11:02 PM , 578लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में आज जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। शाम 3:00 बजे से मतगणना की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आरती रावत अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार विजय लक्ष्मी को हराकर जीत हासिल की है। लखनऊ में कुल 25 जिला पंचायत सदस्य हैं। इनमें से आरती रावत को 14 वोट मिले। जबकि समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार विजय लक्ष्मी को 11 वोट मिले हैं।
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने उन्हें निर्वाचन का सर्टिफिकेट दिया। दरअसल आज राज्य के 53 जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। मतदान सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ था और शाम 3:00 बजे तक जारी रहा। उसके बाद मतगणना शुरू हो गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक भाजपा को 65, सपा को 6 और अन्य को 4 सीटों पर जीत मिली है। इससे पहले 22 जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित कर लिए गए थे। इटावा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। जबकि अन्य 21 जनपदों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को सफलता मिली थी।
गोसाईगंज वार्ड नं 25 से निर्वाचित हुई जिला पंचायत सदस्य आरती रावत को बीजेपी ने लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर आरती रावत ने 3101 वोट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद बीजेपी ने इनको पार्टी में शामिल किया था। आरती रावत को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने की थी। जानकारी के मुताबिक आरती रावत के पति सोनू रावत पेशे से किसान हैं। हालांकि आरती रावत के पिता का राजनीति से जुड़ाव रहा है।दो बार बीडीसी रह चुके हैं।






























Comments