चैधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज बिजनौर की परियोजना हेतु प्राविधानित धनराशि 117.06 लाख रुपये अवमुक्त

जनपत की खबर , 396

लखनऊ।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा प्रोजेक्ट फाॅल एपाॅक्सी पेंटिंग आफ गेट्स आॅफ चैधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज बिजनौर की परियोजना हेतु  प्राविधानित धनराशि 117.06 लाख रुपये अवमुक्त की गई है। इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 25 जून, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए अपेक्षा की गई है कि अवमुक्त की जा रही धनराशि से कराये जाने वाले कार्यों पर नियमानुसार सेंटेज चार्जेज एवं शासकीय व्यय में मितव्ययिता के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों पर विशेष रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। इसके अलावा धनराशि के संबंध में व्यय प्रमाण पत्र शासन को समय से अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय। धनराशि से कराये गये कार्यों का संबंधि त मुख्य अभियन्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं फोटोग्राफ शासन को उपलब्ध कराया जाये। इसके अलावा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए। कौशाम्बी में स्थित निचली गंगा नहर प्रणाली के अंतर्गत किनारों के सुदृढ़ीकरण तथा पुल निर्माण की परियोजना हेतु 178.47 लाख रुपये अवमुक्त।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा कौशाम्बी में स्थित निचली गंगा नहर प्रणाली के अंतर्गत राजबाहों एवं अल्पिकाओं के आंतरिक सेक्शन सुधार एवं किनारों के सुदृढ़ीकरण तथा पुल निर्माण की परियोजना हेतु प्राविधानित सम्पूर्ण धनराशि 178.47 लाख रुपये अवमुक्त की गई है। इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 25 जून, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए अपेक्षा की गई है कि अवमुक्त की जा रही धनराशि से कराये जाने वाले कार्यों पर नियमानुसार सेंटेज चार्जेज एवं शासकीय व्यय में मितव्ययिता के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों पर विशेष रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। इसके अलावा धनराशि के संबंध में व्यय प्रमाण पत्र शासन को समय से अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय। धनराशि से कराये गये कार्यों का संबंधि त मुख्य अभियन्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं फोटोग्राफ शासन को उपलब्ध कराया जाये। इसके अलावा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top