जल यांत्रिक संयंत्रों के पुनरोद्धार/आधुनिकीकरण की परियोजना हेतु अवशेष धनराशि 73.18 लाख रुपये अवमुक्त
जनपत की खबर Jun 29, 2021 at 09:17 PM , 282लखनऊ।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शारदा सहायक पोषक नहर पर स्थापित क्रास रेगुलेटर, इनलेट गेट, हेड रेगुलेटर के गेटों के जल यांत्रिक संयंत्रों के पुनरोद्धार/आधुनिकीकरण की परियोजना हेतु अवशेष धनराशि 73.18 लाख रुपये अवमुक्त की गई है। इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 25 जून, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए अपेक्षा की गई है कि अवमुक्त की जा रही धनराशि से कराये जाने वाले कार्यों पर नियमानुसार सेंटेज चार्जेज एवं शासकीय व्यय में मितव्ययिता के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों पर विशेष रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। इसके अलावा धनराशि के संबंध में व्यय प्रमाण पत्र शासन को समय से अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय। धनराशि से कराये गये कार्यों का संबंधि त मुख्य अभियन्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं फोटोग्राफ शासन को उपलब्ध कराया जाये। इसके अलावा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए।































Comments