गौतमबुद्ध नगर में 6 लोगों ने की आत्महत्या, एक की हालत नाजुक
अन्य खबरे Jun 29, 2021 at 06:34 AM , 322ग्रेटर नोएडा .
ग्रेटर नोएडा अभी गौतमबुद्ध नगर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से उबर रहा था, कि आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने फिर चिंता बढ़ा दी है। सुसाइड को लेकर हालात बेहद डरावने हैं। पिछले 24 घंटों में जनपद में 6 लोगों ने अलग-अलग जगहों पर अपनी जान दी है। इसमें एक महिला भी शामिल है। नोएडा पुलिस सभी संदिग्ध मामलों की छानबीन कर रही है। परिजनों-पड़ोसियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
नोएडा पुलिस के प्रवक्ता पंकज कुमार ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दादरी कस्बे में रहने वाले अरमान की इसी साल फरवरी में हिना (21 वर्ष) के साथ निकाह हुआ था। रविवार की रात को हिना का शव उसके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
*दादरी में युवक ने लगाया फंदा*
प्रवक्ता के मुताबिक थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले गौरव (27 वर्ष) पुत्र शिव शंकर ने शनिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस परिजनों से जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में रहने वाले वीरपाल सिंह पुत्र नामकरण ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगा ली। थाना दादरी क्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में रहने वाले सतवीर सिंह (45 वर्ष) पुत्र नत्थू सिंह ने भी अपने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले चंचल सिंह (43 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र सिंह ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
*सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के युवक की हालत गंभीर*
रविवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक आवासीय सोसायटी की 15वीं मंजिल से कूद कर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में पता चला है कि 62 वर्षीय नरेश सैनी दिल्ली में रहते थे और कैंसर से पीड़ित थे। वह अपने बेटी-दामाद से मिलने यहां आए थे। रविवार की सुबह उन्होंने 15वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी। इस बीच नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रहने वाले धनंजय राजपूत (36 वर्ष) पुत्र बीपी सिंह ने पारा का सेवन कर आत्महत्या करने कर प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है।



























Comments