होटल कारीगर का हत्यारा गिरफ्तार, सिर पर वार करके उतारा था मौत के घाट
अन्य खबरे Jun 29, 2021 at 06:32 AM , 371ग्रेटर नोएडा ।
ग्रेटर नोएडा ,दादरी पुलिस ने जीटी रोड बढ़पुरा की नहर से चार दिन पहले होटल कारीगर की हत्या करने वाले आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली दादरी क्षेत्र में जीटी रोड के सामने बॉबी का मां वैष्णो देवी होटल है। होटल पर शंकर और मनोज दोनों कारीगर काम करते थे। होटल बंद होने के बाद दोनो होटल पर ही सो जाते थे। 25 जून को भी दोनो प्रतिदिन की तरह होटल बंद करने के बाद रात में सोने के लिए रुक गए। इस दौरान दोनो ने जमकर शराब पी थी।
ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि नशे के दौरान दोनो के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनो में मारपीट हो गई। इस दौरान शंकर निवासी प्रयागराज ने शराब के नशे में मनोज निवासी फिरोजाबाद के सिर पर ईट से कई बार हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घायल के सिर से अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई थी। होटल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने बढ़पुरा नहर के पास से आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।



























Comments