गिरधरपुर दोहरा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर -*
अन्य खबरे Jun 29, 2021 at 06:30 AM , 633ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा ,कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में फरवरी 2021 में प्लॉट के विवाद में डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। यह लोग जमीन व प्लॉटों पर जबरन कब्जा कर उसे महंगे दामों में दूसरों को बेच देते थे। इसके अलावा अपने लाइसेंसी व अवैध हथियारों से लोगों को डराने-धमकाने का काम भी करते थे। इस कारण ही इन लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी 2021 में कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में प्लॉट के विवाद में सिलक और अमित की हत्या कर दी गई थी। हत्या में नामजद आरोपी देवेंद्र चंदेला, रविंद्र चंदेला, जितेंद्र चंदेला, सत्येंद्र चंदेला, धर्मेंद्र, भोपाल, महिपाल और अमरजीत बंसल पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
आरोप है कि यह लोग गैंग बनाकर प्लॉटों पर कब्जा करते थे और उन्हें महंगी दरों पर दूसरों को बेच देते थे। इसके अतिरिक्त सीधे- साधे लोगों को धमकी देकर उनके प्लाट और ज़मीन पर कब्जा भी कर लेते थे।



























Comments