नोएडा के हिन्दू बच्चों को मुस्लिम बनाने वाले गैंग का बिलाल फिलिप से मिला कनेक्शन, एटीएस ने किया खुलासा

जनपत की खबर , 353

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा 1000 से ज्यादा हिंदुओं के धर्म परिवर्तन करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आतंकी निरोधक दस्ता जांच पड़ताल कर रही है। इस जांच में यह बहुत बड़ी जानकारी एटीएस को प्राप्त हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया उमर गौतम का संपर्क इंटरनेशनल धर्म परिवर्तन मास्टरमाइंड बिलाल फिलिप्स है। जो भगोड़ा जाकिर नायक का सहयोगी है। उमर गौतम साल 2006 में बिलाल फिलिप्स से दोहा में मिला था। उसके बाद से ही उमर गौतम ने हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करवाया शुरू कर दिया था।

*कौन है बिलाल फिलिप्स*

बिलाल फिलिप्स आतंकी संगठन आईएस का काफी खास आदमी है। बिलाल फिलिप्स का ब्रिटेन,ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, केन्या, जर्मनी और बांग्लादेश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आतंकवादी गतिविधियों का संचालन करने के लिए लोगों को उकसाने का काम करता है। फिलिप कई दफे जाकिर नाइक के स्वामित्व वाले पीस TV पर भी नजर आता है। वह खुद को एक सलाफी मानता है, जो इस्लाम के पारंपरिक और शाब्दिक रूप की वकालत करता है। हालांकि फिलिप को फिलीपींस में गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

*उमर गौतम को हुई करोड़ों की फंडिंग*

बताया जा रहा है कि उमर गौतम को हवाला के जरिए फंडिंग की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक उमर गौतम को हवाला के जरिए अब तक डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा रुपए फंडिंग किए जा चुके है। एटीएस की पूछताछ में उमर गौतम ने बताया कि वह स्वयं हिंदू से मुस्लिम धर्म में धर्मानातरित हुआ है। जो उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के विभिन्न गैर मुस्लिम मूकबधिर महिलाओं बच्चों और अन्य कमजोर वर्ग के लोगों का बड़े स्तर पर सामूहिक धर्म परिवर्तन करा रहा था। उमर ने यह भी बताया कि उसने अभी तक लगभग एक हजार गैर मुस्लिम लोगों को मुस्लिम धर्म में परिवर्तित करवाया है। बड़ी संख्या में उनकी मुस्लिमों से शादी कराई है। उमर और उसके सहयोगियों द्वारा धर्म परिवर्तन हेतु इस्लामिक दवा सेंटर नाम की संस्था का संचालन किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य गैर मुस्लिमों का धर्म परिवर्तन करवाना है।
28/06/21, 3:45 pm - +91 94523 73679: *स्वदेशी ऐप Koo पर CM योगी के हुए 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर, ट्विटर पर अखिलेश यादव से निकले आगे*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ती जा रही है. आज स्वदेशी ऐप कू पर उनकी फॉलोअर की संख्या 1 मिलियन पहुंच गई है. कू पर योगी आदित्यनाथ का अकाउंट फरवरी 2021 में खुला था, लेकिन महज 4 महीने में 10 लाख फॉलोअर्स हो गए.

कू एक माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. इस पर देश की तमाम बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अकाउंट बनाए हैं. इस ऐप पर बीजेपी के अलावा कांग्रेस, शिवसेना, भीम आर्मी, बसपा, सपा आदि पार्टी से जुड़े नेताओं ने भी अपना सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है. 

इसके अलावा ट्विटर पर भी योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को पीछे छोड़ दिया है. सीएम योगी अखिलेश से कई साल बाद ट्विटर पर आए, इसके बाद भी फॉलोवर्स की संख्या में उनसे काफी आगे निकल गए हैं. अखिलेश यादव ट्विटर पर जुलाई 2009 में ही आ गए थे, जबकि योगी आदित्यनाथ सितंबर 2015 में ट्विटर पर आए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टि्वटर पर अखिलेश यादव से 47000 फॉलोअर्स आगे हैं. 
28/06/21, 3:45 pm - +91 94523 73679: *अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को मिला सेवा विस्तार, अब 30 जून 2022 तक रहेंगे पद पर*

केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल 1 साल के लिए और बढ़ा दिया है. सरकार के इस फैसले के बाद वेणुगोपाल अब 30 जून 2022 तक इस पद पर रहेंगे. वेणुगोपाल को मोदी सरकार ने पहली जुलाई 2017 को 3 साल के लिए अटॉर्नी जनरल यानी महा न्यायवादी नियुक्त किया था. पिछले साल भी वेणुगोपाल के कार्यकाल को भी 1 साल के विस्तारित किया गया था. अबकी बार उन्हें दूसरा सेवा विस्तार यानी एक्सटेंशन मिला है.

केके वेणुगोपाल संवैधानिक कानून के एक विशेषज्ञ के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित हैं. अटॉर्नी जनरल के रूप में उन्होंने आधार, राफेल आदि जैसे महत्वपूर्ण मामलों में केंद्र सरकार का बचाव किया है. गंभीर संवैधानिक मुद्दे जैसे जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द करना, नागरिकता संशोधन अधिनियम की वैधता आदि मामलों में केंद्र सरकार के लिए केके वेणुगोपाल की सेवाएं महत्वपूर्ण हो सकती हैं.

Related Articles

Comments

Back to Top