राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया

जनपत की खबर , 278

लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्टेशन पर रंग रोगन के साथ प्लेटफार्मो को चमकाया गया है। प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के लिहाज अत्याधुनिक कैमरे लगवाए गए हैं। सर्कुलेटिंग एरिया में लगा 101 फिट का तिरंगा धुलकर लगाया गया है, जिसके शान देखते ही बनती है । वहीँ रात में स्टेशन दुल्हन सा सजा-धजा नजर आया. इसके अलावा सजावट के गमले रास्ते भर में लगाए गए। यात्रियों को दिक्कतें न हों, इसके इंतजाम भी किये गए हैं।

राष्ट्रपति के आगमन से पहले रविवार को 50 गाड़ियों के फ्लीट के साथ रिहर्सल हुआ। डेढ़ मिनट तक वाहन चारबाग रेलवे स्टेशन से गुजरते रहे। सभी फ्लीट के वाहन बकायदा नंबरिंग में चल रहे थे। पहले नंबर की कार जहां राज्यपाल की थी वहीं नंबर दो कार मुख्यमंत्री की रही। पहले से मौजूद मंडलायुक्त रंजन कुमार, कमिश्नर डीके ठाकुर सहित रेलवे प्रशासन के अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के उतरने के बाद वीवीआईपी लाउंज होते हुए बाहर आने तक के विषय पर बातचीत की। अफसरों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचकर मार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। जहां राष्ट्रपति का कोच रुकना है। यह कोच सीधे निकास प्रवेश द्वार पर रुकेगा। यहां उनके स्वागत के लिए रेड कॉरपेट बिछाई जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top