हारी हुई भाजपा का चुनाव जीतने का नया प्रशासनिक हथकंडा : अखिलेश

जनपत की खबर , 295

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए गए। इस बीच चुनाव को लेकर सपा और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, गोरखपुर व अन्य जगह जिस तरह भाजपा सरकार ने पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका है, वो हारी हुई भाजपा का चुनाव जीतने का नया प्रशासनिक हथकंडा है’। उन्होंने कहा कि भाजपा जितने पंचायत अध्यक्ष बनायेगी, जनता विधानसभा में उन्हें उतनी सीट भी नहीं देगी।
बता दें कि पंचायत चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। अब तक गोरखपुर, वाराणसी समेत 25 जनपदों में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत चुनाव में यूपी की जनता ने बीजेपी को नकार दिया है। लेकिन अब बीजेपी पैसे का लालच देकर और प्रशासनिक दबाव बनाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है। प्रदेश की जनता सब कुछ समझ रही है मुझे जनता पर पूरा भरोसा है. जिस तरह पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार हुई है, विधानसभा चुनाव में भी हारेगी बीजेपी।

Related Articles

Comments

Back to Top