लखनऊ मेदांता में आज लगना शुरू हुई पहली विदेशी वैक्सीन ‘स्पूतनिक-वी’
जनपत की खबर Jun 27, 2021 at 11:23 AM , 278लखनऊ। राजधानी में जो लोग विदेशी वैक्सीन लगवाने के इंतेज़ार में बैठे थे उनके लिए खुश खबरी है, आज से मेदांता अस्पताल लखनऊ में स्पूतनिक वैक्सीन रुपये 1145 में लगना शुरू हो गई है। यह लखनऊ का पहला प्राइवेट अस्पताल होगा जहां स्पूतनिक वी वैक्सीन लगवाने की सुविधा होगी।
सरकार के मानक के अनुसार इसकी भी दो डोज लगाई जाएगी और 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगो को अभी यह डोज दी जाएगी जिसकी कीमत केवल 1145 होगी। इसकी पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
आज पहले ही दिन वैक्सीन के सभी स्लॉट भर गए हैं।































Comments