लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में 26 जून से लगेगा ‘स्‍पूतनिक- वी’ वैक्सीन

जनपत की खबर , 310

लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शनिवार 26 जून से ‘स्‍पूतनिक- वी’ वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएंगी। इस बात की जानकारी देते हुए मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्ग-निर्देशन में मेदांता अपस्ताल ने कोविड के इलाज और फिर इसकी रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान में पूरी सक्रियता के साथ अपनी अग्रणी भूमिका अदा की है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कोविड टीकाकरण अभियान में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में आम जनता के लिए कोविशील्ड के साथ-साथ स्पुतनिक-वी ,वैक्सीन भी उपलब्ध है। सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी।’ डॉ. कपूर ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए आम नागरिक https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर जाकर मेदांता हॉस्पिटल का विकल्प चुन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपने आप को या परिवार के सदस्य का वैक्सीनेशन करवा सकते है। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ में उपलब्ध है।

Related Articles

Comments

Back to Top