ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल पर हुआ कहीं कोरोना गाईडलाईन को ध्यान में रखकर तो कहीं गाईडलाईन को धता बताते हुए भण्डरे का आयोजन
जनपत की खबर Jun 23, 2021 at 11:01 PM , 326लखनऊ। ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगल की अपनी एक विशेष महत्ता है। इस महीने पडऩे वाले सभी मंगलवार को यहां 'बड़े मंगल' के तौर पर मनाया जाता है। बड़े मंगल पर लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में हर साल भक्तो की भीड़ उमड़ी थी मगर इस बार कोरोना गाईडलाईन के तहत आज ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल पर जगह जगह भण्डरे का आयोजन किया गया आज बड़ेमंगल पर मंदिरों में राम भक्त हनुमान की पूजा हनुमान चालीसा पाठ और आरती से की जा रही है। अलीगंज के हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु में जय बजरंगबली, जय हनुमान के उद्घोष से वहां और आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है। हनुमान सेतु मंदिर, अलीगंज पुराना हनुमान मंदिर, अलीगंज नया हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर में भक्तो की भीड़ न हो खास प्रबंधन किए गए हैं।.वहीं बंगला बाजार में चंदिका देवी मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया। रूचि खण्ड में भी भण्डरे का आयोजन। हुआ गुप्ता जी सब्जी वाले रूचि खण्ड द्वारा नियम कानून व कोरोना गाईड लाईन को धता बताते हुए रोड जाम करके भण्डरे का आयोजन किया गया..रोड को नगर निगम की गाड़ी से ब्लाक कर रास्ता बन्द किया गया जिससे आने जाने वालों को खासी तकलीफों का सामना करना पड़ा..जब इस बाबत गुप्ता जी से पत्रकार नें जानकारी चाही तो बोला गया सारे नियम कानून का पालन किया जा रहा है. और ना तो रोड ही जाम है और ना ही भीडभाड़ है। जबकि तस्वींरें साफ बोल रही हैं कि कैसे मुख्यमंत्री की टीम द्वारा जारी गाईडलाईन की किस प्रकार धज्जियां उड़ाई गई हैं। अब सवाल ये उठता है कि इस तरह की भीड़ लगाने की अनुमति गुप्ता जी सब्जी वाले को किस स्तर से प्रदान की गई..? क्या एसडीएम से मिली ..? या फिर क्षेत्रीय पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों की मिली भगत से रास्ते को बन्द कर कोरोना को बढ़ावा देने के लिए भीड़भाड़ एकत्रित की गई..? ये जांच का विषय है। अब देखना ये है कि खबर को संज्ञान में ले जांच कर कार्रवाई करता है अथवा ले दे कर मामला रफा दफा कर दिया जाता है।































Comments