पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी की तबियत बिगड़ी, लखनऊ में किया रेफर

जनपत की खबर , 301

लखनऊ।
देवरिया जिला कारागार में बंद माफिया और पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को तीन दिन की जद्दोजहद के बाद गुरुवार को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। अब उनकी तबियत और भी ज्यादा बिगड़ गई है। मंगलवार की रात को उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी का इलाज किया जा रहा है।

प्रदेश के टॉप 33 माफिया में से एक रामू द्विवेदी को रंगदारी और जान से मारने की धमकी के पुराने मामले में कोतवाली पुलिस ने 12 जून को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। फिर तीन साथियों समेत उसी दिन भेज दिया गया था। जेल में रामू द्विवेदी की तबीयत खराब हो गई। जेल के चिकित्सक की रिपोर्ट के बाद जेल अधीक्षक ने जिला अस्पताल से मेडिकल टीम को बुलाकर पूर्व एमएलसी की सेहत की जांच कराई। 

चिकित्सकों की टीम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करने की संस्तुति की। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की मांग की। बताया जा रहा है कि रामू द्विवेदी की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई, जिसके बाद डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। माफिया को एंबुलेंस से देवरिया से लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top