लखनऊ ,पंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियां पहुंची

जनपत की खबर , 489

लखनऊ।

लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हलवासिया कोर्ट में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रविवार शाम करीब 4:00 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी खतरनाक थी कि देखते ही देखते पूरे बिल्डिंग फैल गयी। बिल्डिंग में आग लगी देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस वह फायर ब्रिगेड की टीम आग को काबू करने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया है कि दमकल विभाग की करीब 12 गाड़िया आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि पंजाब नेशनल बैंक बंद होने की वजह से आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली करवा दिया है। राहत कार्य जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top