08 आर0ओ0बी0 के चालू कार्यों हेतु रू0 79 करोड़ 91 लाख 67 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

जनपत की खबर , 367

लखनऊ, दिनांक 20 जून 2021
उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में 08 रेल उपरिगामी सेतुओं के चालू कार्यों हेतु रू0 79 करोड़ 91 लाख 67 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 08 चालू कार्यों में जनपद प्रयागराज में 03, सीतापुर, भदोही, फिरोजाबाद, गोण्डा व बलरामपुर में 01-01 कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित कार्यों पर ही किया जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top