इंदिरा नहर में अज्ञात महिला का मिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली

अन्य खबरे , 223

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के नगराम थाना इलाके में नहर में शवों का मिलना जारी है  शनिवार को  सलेमपुर अचाका गांव के समीप  इंदिरा नहर के रेगुलेटर में एक और अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी क्षेत्रीय ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी वही ग्रामीण महिला की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकाला पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश करती रही बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्रथम दृष्टया महिला की उम्र 25 वर्ष प्रतीत हो रही है पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता लगा पाएगी की महिला की मौत किस वजह से हुई फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के थानों को सूचना दे दी है और शिनाख्त के प्रयास कर रही है नगराम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुहम्मद असरफ ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष की होगी जो ब्लाउज और पेटीकोट दोनों गुलाबी रंग के पहनें है और पैरों में बिछिया पहने हैं जिससे साफ ज़ाहिर होता है कि महिला शादी शुदा थी ।

 

Related Articles

Comments

Back to Top