विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अन्य खबरे Jun 19, 2021 at 07:17 PM , 271लखनऊ । मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों की सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा गांव में एक विवाहिता गुड़िया उम्र 28 वर्ष ने कमरे के बाहर टीन शेड में लगी बल्ली में रस्सी के सहारे शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली सुबह परिजन जब सो कर उठे तो गुड़िया फांसी के फंदे से लटक रही थी देखते ही देखते घर में कोहराम मच गया शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों के मुताबिक विवाहिता की शादी 9 वर्ष पहले अनिल कुमार गोपाल खेड़ा के साथ हुई थी मृतका का 7 साल का बेटा भी है पति अनिल ने बताया डेढ़ महीने पहले डेढ़ वर्ष की बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी तभी से पत्नी बीमार रहने लगी थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ थी |



























Comments