सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष को से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया

जनपत की खबर , 437

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव और किरण पाल उर्फ बिल्लू प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव तथा किरण पाल उर्फ बिल्लू प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वकृति के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर धीरेन्द्र सिंह निवासी कदमतर मिर्जापुर को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव, यशवीर सिंह चौधरी निवासी सुखरावली अलीगढ़ और मोहम्मद रिजवान खान वाराणसी को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top