योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से मुलाकात

जनपत की खबर , 587

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। दोनों की मुलाकात काफी लंबी चल रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर दोनों के बीच मुलाकात हुई।उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव से पहले राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।  उत्तर प्रदेश के एक प्रसिद्ध ब्राह्मण परिवार से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद यूपी के सीएम का दौरा हो रहा है।

 

Related Articles

Comments

Back to Top