फिर एक छोटे कद के युवक ने CM योगी से शादी कराने की लगाई गुहार
जनपत की खबर Jun 05, 2021 at 04:34 PM , 371लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के हरदोई की शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा निवासी 3 फिट का विपिन अपनी शादी कराने के लिए काफी परेशान है. उसने कई अधिकारियों से गुहार लगाई है और अब सीएम योगी से शादी कराए जाने की मांग कर रहा है. उसका कहना है कि 3 फिट का कद होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो रही है.
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्देपुरवा का रहने वाला और नर्सरी पर कार्य करने वाला युवक विपिन खुद की शादी के लिए सरकार से गुहार लगा रहा है. दरअसल विपिन अर्कवंशी का कद कम होने की वजह से इसकी शादी का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है. विपिन अर्कवंशी का कहना है कि हाइट कम होने की वजह से शादी नहीं हो पा रही है. विपिन अपने 2 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं. विपिन ने अपने लिए जीवनसाथी की तलाश के लिए मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगाई है. विपिन का कहना है कि उन्हें जीवनयापन करना एक समस्या नजर आने लगा है.
विपिन का कहना है कि कम हाइट की वजह से उसका शादी का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है और कई लड़कियों ने उसको रिजेक्ट किया है. विपिन बताते हैं कि वह एक पौधों की नर्सरी में कार्य करता है जहां 5000 रुपये महीना सेलरी मिलती है. उसके पास घर मकान व दुकान है, जिससे परिवार का पेट पाल सकता है. लड़की कैसी भी हो चलेगी. विपिन ने कहा कि शामली में मेरे जैसी हाइट के एक युवक अज़ीम मंसूरी की शादी कराई थी. मेरी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील है कि मेरी भी शादी करवा दें.































Comments