आरटीओ दफ्तर मे ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने आये शिक्षार्थियों को सर्वर ने रूलाया ।

जनपत की खबर , 447

*आरटीओ दफ्तर मे नही हो रहा कोविड-19 का पालन , सारथी भवन मे तैनात होमगार्ड बने मूकदर्शक*

ए,के, दुबे
लखनऊ। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर कानपुर रोड स्थित आरटीओ दफ्तर के सारथी भवन बिल्डिंग में  कोविड-19 के नियमों की खुलेआम धज्जियां उडायी जा रही है । आज यहां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए शिक्षार्थियो ने जमकर हंगामा किया इस दौरान लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो दूर रहा कई लोगों के चेहरों मास्क भी नदारद रहा। और यही सारथी भवन में तैनात होमगार्ड डियूटी के दौरान कुर्सियों पर आराम फरमाते मूकदर्शक बने रहते है जबकि यहां पर ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने वालों की प्रतिदिन निरकुंश भीड होती है और यहां कार्य कराने की अफरा-तफरी मे लोग न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते है और कई लोगो के चेहरों से तो मास्क भी नदारत रहता है ऐसे मे सवाल यह उठता है कि इन लोगों को कोविड के नियमों का सख्ती से पालन कौन कराये। अधिकारी और कर्मचारी कार्य या लोगो से कोविड के नियमों का पालन कराये। यहां डियूटी पर तैनात होमगार्डो से जब इस विषय पर बातचीत किया तो उन्होंने बेखौफ होकर कहा कि हमारा क्या करेंगे हमे यहां से वहा हटा ही सकते है। और हम किसको-2 समझाये ।
वहीं आज दफ्तर में ड्राइविंग बनवाने आये शिक्षार्थियों को सर्वर ने दोपहर तक जमकर रूलाया। आरटीओ दफ्तर में सर्वर सुबह से  नदारद रहने से दफ्तर में सभी कार्य बाधित रहे है सुबह 11:00 बजे से  लेकर दोपहर 2:30 बजे तक लोग प्रतीक्षा करते रहे । दोपहर 3 बजे के बाद सर्वर की समस्या से थोड़ा बहुत निजात मिलने से लोगों के कार्य हो सके ।

Related Articles

Comments

Back to Top