स्थाई लोक अदालत के रिक्त अध्यक्ष पद नियुक्ति
जनपत की खबर Jun 05, 2021 at 07:57 PM , 299मऊ दिनांक 5 जून 2021 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों(बरेली, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, झांसी, शाहजहांपुर, मिर्जापुर ,देवरिया, मथुरा, बस्ती ,एटा, पीलीभीत, हाथरस, जालौन, बलिया, चित्रकूट, मुरादाबाद, ललितपुर ,आजमगढ़, जेपीनगर, बांदा, बलरामपुर ,गाजियाबाद) में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश अथवा अपर जनपद न्यायाधीश या उच्च श्रेणी के न्यायिक अधिकारी की ही नियुक्ति होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के प्रभारी सचिव ने बताया की स्थाई लोक अदालत के रिक्त अध्यक्ष पद नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ ने पात्रों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2021 को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। प्रभारी सचिव ने बताया की रिक्त पद पर भर्ती सेवा शर्तें व अहर्ताओं की पूरी जानकारी/आवेदनपत्र का प्रारूप उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की वेबसाइट पर उपलब्ध है।































Comments