राम अचल राजभर लालजी वर्मा बीएसपी से निष्कासित
जनपत की खबर Jun 03, 2021 at 08:02 PM , 295लखनऊ। अनुशासनहीनता और धोखाधड़ी को जरा सा भी बर्दाश्त न करने वाली बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को बड़ा एक्शन ले लिया है। मायावती ने पार्टी के दो बड़े नेताओं लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
लालजी वर्मा और राम अचल राजभर बहुजन समाज पाटी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वह स्वर्गीय कांशीराम के समय से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े थे। इनको बसपा की मुखिया मायावती ने गुरुवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लालजी वर्मा पार्टी के विधायक दल के नेता हैं जबकि राम अचल राजभर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। मायावती ने राजभर को नेता विधान मंडल पद से भी हटाया है।
उनके स्थान पर आजमगढ़ के मुबारकपुर से लगातार दूसरी बार विधायक बने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को पार्टी के विधायक दल का नया नेता बनाया है। वह विधानसभा में पार्टी के नेता विधानमंडल दल होंगे। बहुजन समाज पार्टी की तरफ से इस बार पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ विधायकों पर भी गाज गिरने लगी है। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को अंबेडकरनगर के कटेहरी से विधायक लालजी वर्मा व अकबरपुर से विधायक राम अचल राजभर को पार्टी से निष्कासित कर दिया।































Comments