आज़म खान के स्वास्थ्य को लेकर मेदांता नें जारी किया मेडिकल बुलेटिन
जनपत की खबर Jun 03, 2021 at 07:18 PM , 266लखनऊ 3 जून २०२१
समाजवादी पार्टी के संसद सदस्य मोहम्मद आज़म खान ७२ वर्षीय, और उनके सुपुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला खान ३० वर्षीय, कोरोना संक्रमण के कारण मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती हुए थे।
फेफड़ों में पोस्ट कोविद फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इन्फेक्शन पाए जाने के बाद उनकी किडनी पर भी असर पाया गया था, उनका संभन्धित इलाज शुरू कर दिया गया है।
आज दिनांक 3 जून, उनकी किडनी में इन्फेक्शन के वजह से उनके किडनी और अन्य पैरामीटर निर्धारित वैल्यू से उच्च पाए गए। वार्ड में उनको क्रिटिकल केयर एवं नेफ्रोलॉजी टीम की निगरानी में रखा गया है । उनकी तबियत अभी स्थिर एवं नियंत्रण में है।
वहीँ मोहम्मद अब्दुल्ला खान की स्तिथि स्थिर है और वह कोविद नेगेटिव हो गए है, उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में वार्ड में रखा गया है।
मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर एवं नेफ्रोलॉजी की एक्सपर्ट टीम उनके बेहतर इलाज़ के लिए निरंतर प्रत्यनशील है।
मेडिकल डायरेक्टर
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ।































Comments