नूतन ठाकुर ने DSP द्वारा इस्लाम कबूल कर धोखे से दूसरी शादी की शिकायत की
जनपत की खबर Jun 03, 2021 at 12:58 PM , 324लखनऊ।
अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के एक डिप्टी एसपी पर इस्लाम कबूल कर धोखा देकर दूसरी शादी करने सहित तमाम गंभीर आरोपों की जाँच की मांग की है.
खुद को डिप्टी एसपी की दूसरी पत्नी बताते हुए एक महिला ने उन्हें कहा कि वे एक पत्रकार हैं तथा पूर्व में रायबरेली में तैनात रहे इस डिप्टी एसपी की दूसरी पत्नी हैं, जिन्होंने उनसे लगभग 03 वर्ष पूर्व शादी की और वे कई स्थानों पर पति-पत्नी के रूप में रहे. डिप्टी एसपी ने उनसे बहुत लम्बे समय तक अपनी पहली शादी के बारे में छिपाया.
उन्हें हाल में ही उनकी करीब 10-12 साल पहले पहली शादी तथा बड़े-बड़े बच्चे होने की जानकारी मिली.
इतना ही नहीं, डिप्टी एसपी ने मात्र शादी के लिए शादी से पहले इस्लाम कबूल किया और निकाह किया. साथ ही रजिस्ट्रार के कार्यालय में भी शादी की. जब सब जानने के बाद महिला ने तलाक देने को कहा तो डिप्टी एसपी ने साफ मना कर दिया.
डीजीपी यूपी सहित अन्य अफसरों को इस संबंध में भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ तथा नूतन ने कहा कि यदि ये आरोप सही हैं तो यह अत्यंत ही गंभीर श्रेणी का कदाचार है. अतः उन्होंने इन तथ्यों की जाँच कराते हुए नियमानुसार यथोचित विधिक तथा प्रशासनिक कार्यवाही का अनुरोध किया है.।































Comments