उत्तर प्रदेश की BJP आदित्यनाथ सरकार की वैक्सीनेशन नीति सीधे प्राइवेट अस्पतालों और प्राइवेट संस्थानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई, सरकारी केंद्रों पर टीका ना होने की वजह से ताले लगे लोग बिना वैक्सिनेशन के वापस लौट रहे: कांग्रेस

जनपत की खबर , 267

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की बुरी हालत है इस कोरोना महामारी में सिर्फ और सिर्फ एक ही उपचार वैक्सीन उत्तर प्रदेश के लोगों को नहीं मिल पा रही, 
भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सिर्फ झूठे आंकड़े और प्रचार करके कोरोना को भगाने की खोखली कोशिश कर रहे हैं , औऱ उत्तर प्रदेश के लोगों की जान संकट में डाल रहे हैं
   कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने लगातार कोरोना की दूसरी लहर को रोकथाम के लिए भाजपा सरकार को आगाह किया और मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी को कई सुझाव पत्र लिखें लेकिन अहंकार में चूर मुख्यमंत्री ने समय रहते एक भी बात नहीं मानी, 
यदि समय रहते श्रीमती गांधी के सुझाव को मान लिया होता तो आज उत्तर प्रदेश के लोग ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन पा चुके होते जिससे उनकी जानें बचाई जा सकती थीं
 अभी भी सरकार सिर्फ प्रचार तंत्र के सहारे ही कोरोना महामारी को भगाने का खोखला प्रयास कर रही है कांग्रेस पार्टी मांग करती है शीघ्र से शीघ्र लोगों को वैक्सीन कैसे मिले इसको लेकर सख्त कदम उठाए जाएं
*BJP कि सरकार की नीति सिर्फ और सिर्फ प्राइवेट अस्पतालों/संस्थानों को फायदा पहुंचाने की है सरकारी केंद्रों पर ताले लगे हुए हैं और शुल्क युक्त प्राइवेट वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ रही है, इससे सरकार की मुफ्त टीकाकरण की बातें खोखली साबित हो रही हैं*

Related Articles

Comments

Back to Top