मोहनलालगंज तहसील की एसडीएम ने ग्राम पंचायत सिसेंडी का किया गया औचक निरीक्षण

जनपत की खबर , 311

*एसडीएम शुभी कंकन ने किया सिसेंडी में निगरानी समिति की बैठक करायी सम्पन्न*

*एसडीएम ने कहा सभी लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करें और साथ में कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं* 

ए,के,दुबे
लखनऊ। राजधानी तहसील मोहनलालगंज की एसडीएम द्वारा औचक निरीक्षण से सिसेंडी ग्राम पंचायत के आला- अधिकारियों मे हडकम्प मच गया ।  आपको मालूम हो कि ग्राम पंचायत सिसेंडी मे निगरानी समिति की बैठक एसडीएम शुभी द्वारा संपन्न कराई गई। ग्राम पंचायत प्रधान सन्नो जयसवाल ने बताया कि हमारे गांव में सप्ताह के प्रत्येक दो दिन पूरे गांव को वैश्विक महामारी से बचाने के लिए सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया जाता है और साफ सफाई का प्रत्येक ध्यान दिया जा रहा है गांव के लोगों को हिदायत दी जा रही है की ऐसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन भी कराया जा रहा है। वैश्विक महामारी को देखते हुए एसडीएम के साथ वीडियो अजीत कुमार सिंह समाजसेवी राजू जायसवाल ने भी लोगों को हिदायत देते हुए नजर आए। एसडीएम शुभी कंकन ने पहले निगरानी समिति की बैठक की और फिर गांव में प्राथमिक हॉस्पिटल को भी देखा और हॉस्पिटल के आला अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कड़ी हिदायत दी। और कहां की हर एक व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए और उसके हर एक उपचार का समाधान होना चाहिए साथ ही साथ एसडीएम महोदय ने यह भी लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि जहां पर पूरा विश्व वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में हमारे पास कोविड-19 के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है और साथ ही में कोविड-19 का टीका भी लगवाना जरूरी है 18 वर्ष से 44 वर्ष के सभी लोगों जल्द से जल्द टीका प्राथमिक हॉस्पिटल पहुंचकर लगवाएं। वही वीडियो अजीत कुमार सिंह ने भी गांव के लोगों को सतर्कता बरतने का मूल मंत्र दिया। समाजसेवी राजू जायसवाल ने भी लोगों को आगाह किया और कहा कि हम लोग सतर्क रहें ऐसी वैश्विक महामारी में और एक दूसरे का हाथ थाम कर एक दूसरे की मदद करने का सहारा बने।

Related Articles

Comments

Back to Top