पंचायत चुनाव:छह को नामांकन, 12 जून को चुनाव
जनपत की खबर Jun 02, 2021 at 09:57 AM , 275लखनऊ।
पंचायत चुनाव पार्ट-2 की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कर दी गई है। जिले में छह जून को नामांकन व 12 जून को मतदान की प्रक्रिया होगी। जिले में कुल ग्राम पंचायत सदस्यों के 4351, बीडीसी के दो व ग्राम प्रधान पद के एक पद पर चुनाव होना है। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला प्रशासन से तैयारियों का जायजा लिया। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने इसकी पुष्टि की।
उप निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) व एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि जिले में कुल 11 हजार ग्राम पंचायत सदस्य, 867 ग्राम प्रधान, 1156 बीडीसी के पद हैं। पंचायत चुनाव के दौरान 29 अप्रैल को मतदान हुआ था इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 4351 पद खाली रह गए थे।































Comments