उपमुख्यमंत्री ने बड़े मंगल के अवसर पर भक्तों को मास्क, सैनिटाइजर और भाप की मशीन वितरित किया

जनपत की खबर , 281

लखनऊ दिनांक 1 जून 2021
         
       उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से बड़े मंगल के अवसर पर आज यहां हनुमान सेतु स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों को स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित को बट प्रोटोकॉल के अंतर्गत मास्क, सैनिटाइजर और भाप की मशीन वितरित किया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। उन्होंने इस अवसर पर समाजसेवियों का उत्साहवर्धन भी किया।

  इस अवसर पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी श्री राजीव मिश्रा, श्री रंजीत प्रसाद, श्रीमती रेखा रोशनी, श्रीहर्ष रस्तोगी, अमन तलवार, श्री समीर रस्तोगी, शिवम मिश्रा, रोहित मिश्रा, राजेश भारती, मोहित मिश्रा, गौरव पांडे,जितेंद्र राजपूत, सौरभ शुक्ला, रवि शुक्ला, विजय सिंह सेंगर, दुर्गेश दुबे, बाटू सिंह, तुषार सिंह, रोहन प्रताप सिंह सहित अन्य भक्त गण उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top