लॉक डाउन में सुस्त पड़ गया है लखनऊ विकास प्राधिकरण का सिस्टम।
जनपत की खबर May 29, 2021 at 10:06 AM , 699लखनऊ।
लॉक डाउन में सुस्त पड़ गया है लखनऊ विकास प्राधिकरण का सिस्टम।
सुस्त सिस्टम को दुरस्त करने के लिए प्राधिकरण के इन्फॉर्मेशन डोमेन का पता बदला गया।
पर क्या मतलब ऐसे डोमेन का जिसे अपडेट नही किया जा रहा।
पहले ldaonline.in से जानकारी प्राप्त की जा सकती थी।
जिसे बदलकर ldaonline.co.in तो जरूर किया गया।
पर डोमेन तो जस का मानो तश क्योंकि 2019 की लिस्ट ये बताती है की कार्य कितनी प्रगति पर है।
डोमेन में प्राधिकरण के वर्क डिपार्टमेंट में अधिकारियों के नाम और काम 2019 से अबतक अपडेट नही कराए गए।
एक ओर संपत्ति कार्य विभाजन के अफसरान के नाम और काम 4/7/2020 के बाद अपडेट नही हुए।
वही अभियंत्रण जोनों में तैनात अधीक्षण/अधिशाषी/सहायक/अवर अभियंता का नाम और काम 6/7/2019 से अपडेट नही हुआ।
इस बीच कई अफसरों के कार्य भी बदले और उनकी सीमा भी।
वही कुछ एक सहायक अभियंता अधिशाषी हो गए।
तो कुछ प्राधिकरण से रुकसत भी ले चुके है ।
तो कई अफसरान का दायरा सीमित कर दिया गया।
आखिर क्या वजह है क्यों डोमेन में मिलने वाली लिस्ट को अपडेट नही किया जाता।
उम्मीद है खबर के बाद जल्द पुरानी लिस्ट से धूल हटाकर उसे अपडेट किया जाएगा।































Comments