हिस्ट्रीशीटर कुख्यात अपराधी लल्लू यादव गिरफ्तार
जनपत की खबर May 28, 2021 at 11:30 PM , 1363लखनऊ।
हिस्ट्रीशीटर/ कुख्यात अपराधी लल्लू यादव के ऊपर लखनऊ कमिश्नरेट ने कसा शिकंजा।
प्रभारी निरीक्षक काकोरी बृजेश सिंह ने चार्ज संभालते ही किया बड़ा धमाका।
राजधानी लखनऊ में मुकदमों का अर्धशतक लगाने वाले लल्लू यादव को किया गिरफ्तार।
जुर्म की काली दुनिया में नाम कमाने वाला लल्लू यादव एक्टिंग की दुनिया में भी आजमा चुका है हाथ।
मुंबई के एक डायरेक्टर सुमित चावला से मुलाकात के बाद हिस्ट्रीशीटर लल्लू यादव ने छबीली बिहार की फिल्म समेत दो फिल्में भी बनाई।
साल 2007 में लल्लू यादव md1 गैंग का मुखिया था।
एक समय में लखनऊ के सबसे ताकतवर व्यक्ति अजीत सिंह से भी पंगा लेने के बाद सुर्खियों में आया था लल्लू यादव।
लखनऊ के एक और माफिया हिस्ट्रीशीटर रमेश कालिया की पत्नी को बीजेपी से विधान परिषद सदस्य का चुनाव भी लड़वा चुका है लल्लू यादव।
लल्लू यादव एक ऐसा कुख्यात गैंगस्टर और खूंखार माफियाओं में शुमार सूरत पाल यादव का शूटर वन खूब नाम कमाया।
सूरजपाल के जानी दुश्मन अर्जुन की हत्या में भी लल्लू यादव का नाम आया।
साल 1989 में पुराने लखनऊ के बाजार खाला के अंतर्गत बिल्लौचपुरा में शहर के दूसरे माफिया और लल्लू यादव की जबरदस्त भिड़ंत हुई थी जिसमें गोलीबारी भी हुई थी।
इसी घटना के बाद से लल्लू यादव का नाम सुर्खियों में आया था।
छह बार गैंगस्टर एक्ट और पांच बार गुंडा एक्ट भी लगाया जा चुका है लल्लू यादव के ऊपर
डीसीपी दक्षिणी और एडीसीपी दक्षिणी के कुशल नेतृत्व में एसीपी काकोरी और प्रभारी निरीक्षक काकोरी बृजेश सिंह की सक्रियता के चलते कुख्यात गैंगस्टर लल्लू यादव हुआ अपने दर्जनभर से ज्यादा साथियों के साथ गिरफ्तार।
लग्जरी गाड़ियों और असलहों का शौकीन है लल्लू यादव।































Comments