कोबिड टीकाकरण पूर्णतया स्वस्थ होने के 3 महीने बाद से किया जाएगा जा सकेगा।
अन्य खबरे May 22, 2021 at 10:48 PM , 237दिनांक 22 मई 2021
(कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव)
भारत सरकार के पत्र दिनांक 19 मई 2021 द्वारा जारी दिशा निर्देश के क्रम में कोविड टीकाकरण के संबंध में निम्नवत निर्देश दिए गए हैं:
* ऐसे व्यक्ति जो कोविड-19 बीमारी से ग्रसित हुए हैं ,का कोबिड टीकाकरण पूर्णतया स्वस्थ होने के 3 महीने बाद से किया जाएगा जा सकेगा।
* ऐसे व्यक्ति जिन्हें मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या कन्वलर्सेंट प्लाज्मा दिया गया हो, को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 3 महीने बाद कोविड टीकाकरण किया जा सकेगा।
* कोविड टीकाकरण की प्रथम खुराक मिलने के पश्चात कोविड पॉजिटिव हुए व्यक्तियों को भी टीकाकरण की द्वितीय खुराक कोविड से ठीक होने के 3 महीने बाद दी जाएगी।
* किसी भी गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल या आईसीयू में भर्ती हुए व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण भी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 4 से 8 सप्ताह बाद किया जाएगा।
* कोई भी लाभार्थी कोबिड टीकाकरण के 14 दिन पश्चात रक्तदान कर सकता है। कोबिड ग्रसित व्यक्ति द्वारा भी आरटी पीसीआर नेगेटिव होने के 14 दिन बाद रक्तदान किया जा सकेगा।
* स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी कोविड टीकाकरण की संस्कृति की गई है।
* कोविड टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट की कोई आवश्यकता नहीं है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
उन्नाव



























Comments