बेख़ौफ़ दबंगो ने दिनदहाड़े एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर घटना को दिया अंजाम

अन्य खबरे , 264

उन्नाव। दिल दहला देने वाली घटना यूपी के उन्नाव से सामने आ रही हैं। दबंगो ने किसान को पीट पीट कर शरेआम हत्या कर दी। महाई निवासी बाबू शंकर पुत्र शिव कंठ की अभी अभी हत्या की गई। गाँव के बाहर सड़क किनारे ट्रेक्टर ट्राली में भर रहे थे गोबर की पांस। तभी पीछे से ट्रक लेकर आए कुछ लफंगों ने ट्राली हटाने को लेकर बाबू शंकर को बुरी तरह पीट दिया गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बेख़ौफ़ दबंगो ने दिनदहाड़े एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर घटना को दिया अंजाम। *घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को ट्रक  सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। सरजू निवासी झखरपुर थाना बारा सगवर व मोनू निवासी दूबेपुर थाना बीघापुर ने पीट पीट कर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस गंभीर रूप से जांच में जुटी है, पूरा मामला बीघापुर थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Comments

Back to Top