अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव को मातृशोक

अन्य खबरे , 304

अयोध्या।
 फैजाबाद में अधिवक्ता एवं एक प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी के पूर्व जिला संवाददाता सरयू नगर, देवकाली निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव की माता कान्ती श्रीवास्तवा का निधन बीती 21 मई शुक्रवार की शाम को हो गया। शनिवार को उनका अन्तिम संस्कार यमथरा घाट पर किया गया। वे लगभग 66 वर्ष की थी।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें साँस लेने में तकलीफ एवं मधुमेह की शिकायत हुई थी। अधिवक्ता श्री श्रीवास्तव के पिता वीरन्द्र नाथ श्रीवास्तव बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके है।
        अन्तिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र कुमार श्रीवास्ततव, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राकेश सहदेव, दीप सहाय, पार्षद दिलीप यादव, नीरज जायसवाल, अधिवक्ता अजय साहू एवं विकास पाण्डेेय, रवि शंकर यादव, अखिल पाण्डेय सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top