मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की
हेडलाइंस May 21, 2021 at 09:57 AM , 439लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, नोडल व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की।
कानपुर नगर के मण्डलायुक्त तथा जनपद सम्भल, गाजीपुर, महोबा, अयोध्या, बाराबंकी, मथुरा, जालौन आदि के जिलाधिकारियों व नोडल अधिकारियों से संवाद कर कोविड प्रबन्धन, बचाव व उपचार के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए किये जा रहे प्रभावी प्रयासों के आशाजनक परिणाम मिल रहे हैं - मुख्यमंत्री।
किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए, वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
टीम वर्क के माध्यम से कोरोना प्रबन्धन के बेहतर परिणाम प्राप्त हुए।
कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण में जिला प्रशासन के अधिकारियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, निगरानी समितियों, आरआरटी और स्वच्छताकर्मियों की सर्वाधिक भूमिका।
निगरानी समितियां स्क्रीनिंग के कार्य को प्रभावी ढंग से करते हुए कोविड संक्रमित तथा लक्षणयुक्त मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं।
सभी सीएचसी, पीएचसी तथा हेल्थ वेलनेस सेण्टर प्रभावी रूप से क्रियाशील किये जाएं।
‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ के दृष्टिगत टीम वर्क के साथ कार्य किया जाए।
सभी मेडिकल काॅलेजों में 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) वाॅर्ड तैयार किया जाए।
पोस्ट कोविड वाॅर्ड की स्थापना कर मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया जाए।
30 लाख से अधिक आबादी वाले जनपद हर दिन न्यूनतम 10 हजार टेस्ट जरूर करें, सभी जिलों में निगरानी समितियों और रैपिड रिस्पॉन्स टीम की सतत मॉनीटरिंग की जाए।
आरआरटी की संख्या बढाने की कार्यवाही की जाए।
नाॅन-कोविड मरीजों के उपचार की व्यवस्था के लिए डेडिकेटेड अस्पताल क्रियाशील रहें, महिलाओं और बच्चों के लिए भी डेडिकेटेड अस्पताल संचालित हों।
कोरोना प्रोटोकाॅल तथा आंशिक कोरोना कफ्र्यू का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।
खाद्यान्न वितरण हेतु राशन की दुकानों पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए।
कोविड वैक्सीनेशन का वृहद अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा।।






























Comments