दादरी व बिसरख ब्लॉक में 14 गांवों की कोरोना की जांच शिविर लगाए गए
अन्य खबरे May 19, 2021 at 12:00 PM , 695नोएडा ।
दादरी व बिसरख ब्लॉक में 14 गांवों की कोरोना की जांच शिविर लगाए गए
गांवों में सेनेटाइजेशन अभियान भी तेज हुआ है
बिसरख ब्लॉक के ग्राम खोदना कला, खुर्द, शाहबेरी, पतवाडी, सैनी, वैदपुरा, बिसरख में जांच अभियान चलाया गया
दादरी ब्लॉक के बसंतपुर बांगर, चमरावली बोड़ाकी हजरतपुर, रूपवास, रामपुर फतेहपुर, रायपुर बांगर में शिविर लगाए
एनटीपीसी (सीएसआर) ने एरिया के 16 गांवों को 5 हजार मास्क व 16 कुतंल ब्लीचिंग पाउडर बांटा
ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के दायरे में आने वाले गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग शिविर लगा रहा है। मंगलवार को दादरी व बिसरख ब्लॉक में 14 गांवों की कोरोना की जांच शिविर लगाए गए। वहीं, गांवों में सेनेटाइजेशन अभियान भी तेज हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने दादरी ब्लॉक के बसंतपुर बांगर, चमरावली बोड़ाकी हजरतपुर, रूपवास, रामपुर फतेहपुर, रायपुर बांगर में शिविर लगाए गए। बिसरख ब्लॉक के ग्राम खोदना कला, खुर्द, शाहबेरी, पतवाडी, सैनी, वैदपुरा, बिसरख में जांच अभियान चलाया गया। गांव सैनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच शिविर लगाया।
*डीएम पहुंचे गांव*
जिलाधिकारी ने जांच शिविर का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। शिविर में 50 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही। विजय नागर ने बताया कि ग्रामीण कोरोना जांच कराने मे झिझक रहे हैं। उन्हें डर है कि यदि उनकी रिपोर्ट पोजिटिव आ गई तो सरकार 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर देगी। अजब सिंह नागर ने मांग की कि वैक्सीनेशन का शिविर गांव में लगाया जाए। वैक्सीनेशन केंद्रों पर भारी भीड़ है। शिविर निगरानी समिति में पूर्व प्रधान दौलतराम, रामधन नागर, रविन्द्र नागर आदि उपस्थित रहे।
*मास्क वितरित किया*
एनटीपीसी (सीएसआर) ने एरिया के 16 गांवों को 5 हजार मास्क व 16 कुतंल ब्लीचिंग पाउडर बांटा। एनटीपीसी दादरी परियोजना प्रभावित गांवों में कोरोना संक्रमण के बढते हुये प्रभाव को रोकने के लिये एनटीपीसी प्रबंधन ने सोमवार को प्रत्येक गांव को 300 मास्क व 1 कुतंल ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया। इस मौके पर प्रबंधक कन्हैया लाल, वीरेंद्र सिंह समेत ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
*जेवर सीएचसी में गुरुवार से इलाज होगा*
जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 20 मई से कोविड मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। मंगलवार को विधायक धीरेंद्र सिंह व सीएमओ दीपक ओहरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को कोविड अस्पताल में बदला जा रहा है। इससे ग्रामीण इलाके के लोगों को आसानी से इलाज मिल सकेगा।
*शुरुआत L-1 हॉस्पिटल से होगी*
विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभ में इस अस्पताल को एल-1 कोविड अस्पताल के रूप में आरंभ किया जा रहा है। कोविड संक्रमण कम होने के बाद यह अस्पताल सभी प्रकार के रोगों के उपचार हेतु जनता के काम आएगा। अस्पताल पर आवश्यक चिकित्सक व स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। अन्य जरूरी स्टाफ आउटसोर्सिंग के माध्यम से शीघ्र ही वहां पहुंच जाएगा। 20 मई को यह अस्पताल जनता के इलाज के लिए खोल दिया जाएगा। केन्द्र के डाक्टर व स्टाफ की सुरक्षा के लिए पोलिगन कंपनी ने 1 हजार पीपीई किट भिजवाई हैं ।



























Comments