चोरों ने फैक्ट्री व मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान उड़ाया
अन्य खबरे May 19, 2021 at 11:44 AM , 750ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा के कासना व ईकोटेक-एक थाना क्षेत्र में स्थित मोबाइल की दुकान व फैक्ट्री में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*मोबाइल दुकान को बनाया निशाना*
गांव मायचा के रहने वाले कमल सिंह की कासना चौराहे पर एसएम ट्रेडर्स के नाम से मोबाइल की दुकान है। बीते गुरुवार सुबह जब वह अपने दुकान पर आए, तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि चोर दुकान के अंदर से 36 स्मार्ट फोन, ईयरफोन, पावर बैंक, एसेसिरीज सहित कई अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी हुए मोबाइल व अन्य सामान की कीमत पांच से सात लाख के करीब है।
*लैपटॉप और डेटा केबल उड़ाया*
वहीं, ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री से चोरों ने दो हजार डेटा केबल व लैपटॉप चोरी कर लिया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि दोनों चोरी के मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी खंगाली जा रही है। चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।



























Comments