पड़ोसन की अश्लील वीडियो बना रहा था युवक, फ्लैश लाइट से पकड़ा गया

अन्य खबरे , 327

नोएडा ।
नोएडा के सेक्टर-44 स्थित छलेरा गांव में रहने वाली एक महिला का बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाना पड़ोसी पकड़ा गया है। घटना की रिपोर्ट महिला के परिजनों ने थाना सेक्टर-39 में दर्ज कराई थी। इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-44 स्थित छलेरा गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने घर पर बाथरूम में नहा रही थी।  इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र नामक युवक ने बाथरूम की खिड़की से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। मोबाइल के कैमरे की लाइट की चमक दिखने पर महिला को इस बात का अहसास हुआ।


उन्होंने बताया कि महिला ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुछताछ की जा रही है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top