कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगी, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने पाया काबू
अन्य खबरे May 18, 2021 at 05:00 PM , 279ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता ने एक बड़े हादस को टाल दिया। मंगलवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के कासना गांव के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। कबाड़ की वजह से आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाडियां मौके पर पहुंची।
कोई बड़ा हादसे होने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग ने करीब एक घंटे तक अपना भीषण तांडव दिखाया। आसपास के इलाके में सिर्फ काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। कबाड़ की वजह से आग के अगल-बगल के फैक्ट्रियों में फैलने का डर भी था। एहतियान आसपास के लोगों को सावधान रखा गया था।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भीषण आग की वजह से क्षेत्र में काफी देर तक काला धुआं छाया रहा। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है



























Comments