कोरोना को लेकर अधिकारियों संग नोडल अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

जनपत की खबर , 602

Banwarilal Kushwah   
फिरोजाबाद ।  पीडब्लूडी विभाग उ0प्र0 के सचिव तथा जिले के नोड़ल अधिकारी रंजन कुमार द्वारा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद एंव जनपद के समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ विकास भवन सभागार में कोरोना वायरस के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । समीक्षा बैठक के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण से पीडित व्यक्तियों की शत प्रतिशत कोन्टेक्ट ट्रेसिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुये सभी कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व्यक्तियों को कोरोनटाईन कर जल्द सैम्पल लेने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही चिन्हित हॉट स्पॉट एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर लोगो की निगरानी करने तथा लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये ।  रंजन कुमार  द्वारा जनपद के चिन्हित हॉट स्पॉट एरिया में आवश्यक सामान की होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने तथा आईसोलेशन सेन्टर , क्वारेन्टाईन सेन्टर से जुडी सभी  सुवधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल, सीडीओ नेहा जैन , सीएमओ डॉ एसके दीक्षित के अलावा जिले के अधीनस्थ अधिकारी  मौजूद रहे ।

Related Articles

Comments

Back to Top