लखनऊ शहर के 41 दिन बाद बदले हालात, सड़कों पर दिखे लोग
जनपत की खबर May 05, 2020 at 09:55 PM , 705संवाददाता अखिलेश दिवेदी
लखनऊ! कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन-3 में सरकार ने आज कुछ छूट दी है। कुछ शर्तो के साथ दुकानें और ऑफिस खोलने की अनुमति दी गई है। ऐसे में आज सुबह से ही बाजारों के हालात बदले-बदले नजर आए। राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों मे जहां वीरानी छाई रहती थी। वहां आज चहल-पहल दिखी। कई दुकानें भी खुली। दफ्तरों में भी कर्मचारी पहुंचे हालांकि सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो सका। लखनऊ जिले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। सरकारी दफ्तर तो समय से खुले। हालांकि पुलिस ने रास्ते में लोगों के आई-कार्ड देखने के बाद ही उन्हें जाने दिया। कई जगह दुकानदारों और पुलिस में नोंक झोंक जरूरी हुई। दुकानदार कोई आई कार्ड व कोई सरकारी आदेश नहीं दिखा सकें। इस वजह से पुलिस ने उन्हें दुकानें खोलने रोका।































Comments