नगर पालिका द्वारा शहर को सैनेटाइज़ करने का कार्य रविवार को भी रहा जारी,
जनपत की खबर Apr 25, 2021 at 05:26 PM , 402
नगर पालिका द्वारा शहर को सैनेटाइज़ करने का कार्य रविवार को भी रहा जारी,
कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिये डटे रहे पालिका कर्मी
मऊनाथ भंजन मऊ। रविवार को दो दिवसीय लाक-डाउन के चलते जहां लोग घरो में कैद रहे, सड़के सूनी थी तो वहीं नगर पालिका कर्मी कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिये डटे नज़र आये। पालिका द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नगर की सड़को, बाज़ारों, सार्वजनिक स्थानों के साथ ही प्रत्येक वार्डों में नाली/नालों एवं रास्तों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर सहित कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ-साथ सेनिटाइजे़शन का कार्य किया गया।
सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक श्री सत्य प्रकाश एवं नरेश कुमार ने कहा कि पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी एवं शासन के निर्देश के क्रम में नगर पालिका द्वारा अभियान चलाकर नगर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज रविवार को अभियान चलाकर बाल निकेतन से आज़मगढ़ मोड़ होते हुए बकवल तक व आज़मगढ़ मोड़ से सलाहाबाद मोड़, माता पोखरा तक एवं अस्तुपुरा से कटरा होते हुए सब्ज़ी मण्डी, सदर चौक, धोबिया इमलीआदि मोहल्लों में अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं सैनेटाइज़ेशन का कार्य किया गया।































Comments